Thursday , 22 October 2026
Breaking News

होटल जूना महल के जनरल मैनेजर के अ*पहरण मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

कुण्डेरा थाना पुलिस ने होटल जूना महल के जनरल मैनेजर के अ*पहरण मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी नंदकिशोर पुत्र कीर्तिचन्द मेहर निवासी दन्दराबहाल पटनागढ़ जिला बेलागिर उडीसा को गिरफ्तार किया है।कुण्डेरा थानाधिकारी श्रवण पाठक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में सीआरपीसी में पैण्डिंग चल रहे मामले में आईपीसी में वांछित आरोपी नंदकिशोर पुत्र कीर्तिचन्द मेहर निवासी दन्दराबहाल पटनागढ़ जिला बेलागिर उडीसा को बीते मंगलवार को पटनागढ़ जिला बेलागिर उडीसा पर तफतीश के बाद गिरफ्तार किया गया है।

 

 

पुलिस के अनुसार गत दिनांक 13 फरवरी 2023 को नरेन्द्र सिहं मीना पुत्र जगन्नाथ मीना निवासी जमूलखेडा कुण्डेरा ने कुण्डेरा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 12 फरवरी 2023 को समय करीब 7 पीएम पर होटल से होटल की गाडी सिफ्ट डिजायर से में और होटल के जनरल मैनेजर सवाई माधोपुर गये थे। वहां से जनरल मैनेजर अभिजित बनर्जी ने एक मेडीकल की दुकान हम्मीर सर्किल से पोदीना हरा की गोली लेकर वापस होटल आते समय शेरपुर हेलिपेड पर गाडी लगाकर समय करीब 8.30 पर शराब पीने लग गये।

 

 

Kundera Sawai Madhopur Police News udpate General Manager of Hotel Juna Mahal

 

 

 

इस दौरान जनरल मैनेजर मोबाइल पर अपनी पत्नि से बात कर रहे थे। उसी दौरान करीब 9:00 पीएम पर एक मोटर साइकिल पर दो लड़के आये और गाडी के पास आकर कहा कि हाँ भाई कहां से हो और 2-3 मिनट बाद 6-7 लोग आये और आते ही जीएम को मार*पीट करने लग गये। और मुझे आगे की सीट से मुँह बन्द करके खींचकर पीछे की सीट पर पटक दिया। गाडी का गेट खोलकर मैं शेरपुर की तरफ भाग गया।

 

 

 

 

और ये लोग जीएम को उसी गाडी में जनरल मैनेजर को जबरदस्ती पटक कर अ*पहरण करके ले गये और मेरे मोबाइल को भी लूटकर ले गये। इस संबंध में पुलिस ने थाने पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने रिपोर्ट पर कुण्डेरा पर प्रकरण आईपीसी में पंजीबद्ध कर अनुसंधान किया गया। इसके बाद अनुसंधान पर आरोपी रिन्कू मीणा पुत्र नागाराम निवासी अडूसा मानपुर जिला श्योपुर मध्य प्रदेश, लोकेश उर्फ मोदी पुत्र छीतरमल निवासी शेरपुर, जिला सवाई माधोपुर, रामसिंह पुत्र सायर सिंह निवासी हाँसपुर श्री माधोपुर जिला सीकर, कुलदीप उर्फ गोलू पुत्र रमेश निवासी शेरपुर कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर, लोकेश मीणा पुत्र कैलाशचंद निवासी जनकपुर ढाणी खिलचीपुर कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर को प्रकरण हाजा में बापर्दा गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी रामभजन पुत्र जगनलाल निवासी जनकपुर ढाणी खिलचीपुर कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर, बन्टी पुत्र रामजीलाल निवासी जनकपुर की ढाणी खिलचीपुर, विशाल पुत्र स्वं. रमेश कुमार निवासी ई 126 आरपीए रोड स्वर्णकार  कॉलोनी शास्त्री नगर जयपुर को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी सरस्वती मेहर, अरविन्द, नन्दकिशोर मेहर, लोखेश्वर, मिथुन नायक व अन्य खाता धारकों के विरुद्ध अनुसंधान सीआरपीसी में लम्बित रखा गया है। इसक बाद सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के आदेशानुसार आरोपी की तलाश हेतु थाने पर विशेष टीम का गठन किया गया।

 

 

 

आरोपी की तलाश करने हेतु पुलिस कि विशेष टीम को उडीसा रवाना किया गया। उडीसा पहुंचकर विशेष टीम द्वारा दस्तयाबशुदा वांछित आरोपी नंदकिशोर पुत्र कीर्तिचन्द मेहर निवासी दन्दराबहाल पटनागढ़ जिला बेलागिर उडीसा को पटनागढ़ थाने पर तफतीश व पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी से प्रकरण में जांच कर रही है एवं अन्य आरोपियों  की तलाश कर रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में कुण्डेरा थानाधिकारी श्रवण पाठक, मुकेश कुमार हेड कांस्टेबल, हरि सिंह कांस्टेबल, विनोद कुमार कांस्टेबल, अमित कुमार कांस्टेबल, गोविन्द कांस्टेबल और अजय सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।

 

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !