नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने अपने हालिया वायरल वीडियो पर माफी मांगी है। इस वीडियो में वह श*राब कारोबारी विजय माल्या के साथ दिख रहे थे। उनका कहना है कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है। ललित मोदी का ये बयान ऐसे समय में आया है जब उनके वायरल वीडियो के बाद भारत सरकार ने इस पर टिप्पणी की थी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि भारत सरकार उन सभी भ*गोड़ों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है जो देश से फ*रार होकर कानून से बचते रहे हैं। सोमवार को ललित मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अगर मेरे बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हों, खासतौर पर भारत सरकार की, जिनके लिए मेरे मन में गहरा सम्मान और आदर है, तो मैं इसके लिए माफी चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से समझा गया और उसका वैसा मतलब कभी नहीं था, जैसा सामने आया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
