पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भूस्खलन से सात लोगों की मौ*त हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। एडिशनल एसपी अभिषेक रॉय ने बताया कि मलबे में हमने अभी तक सात लोगों के श*व बरामद किए हैं। बाकी दो लोगों की जानकारी भी हमारे पास है।
उनके श*व बरामद करने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि कुर्सियांग से दार्जिलिंग की ओर जाने वाले रास्ते में दिलाराम के पास भूस्खलन हुआ है। रास्ता अभी बंद है, इसे खोलने की कोशिश की जा रही है। रोहिणी रोड भी ब्लॉक है। गौरीशंकर के पास भूस्खलन हुआ है। उसे भी खोलने की कोशिश कर रहे हैं। एडिशनल एसपी ने बताया कि पंकहबरी रोड की स्थिति बहुत खराब है। तिंडरिया रोड खुला हुआ है। हमारी कोशिश है कि सभी पर्यटकों को तिंडरिया की ओर से नीचे ला सकें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
