Saturday , 5 September 2026
Breaking News

लोकसभा चुनाव-2024 : पुलिस मुख्यालय से सोशल मीडिया की विशेष निगरानी

‘फेक न्यूज़ और हेट स्पीच’ के मामलों में होगी ‘टेक डाऊन नोटिस’ की कार्रवाई

प्रदेश में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय के स्तर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स की विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी जिले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘फेक न्यूज़ और हेट स्पीच’ के प्रकरण सामने आने पर उनको हटाने के लिए राजस्थान पुलिस के स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एससीआरबी) के महानिरीक्षक द्वारा ‘टेक डाऊन नोटिस’ की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि राज्य में आईटी एक्ट 2000 तथा इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी (इंटर मीडयरी गाइडलाइन एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स, 2021 के तहत कानून या किसी भी अधिनियम का उल्लंघन करने वाले को ‘टेक डाऊन नोटिस’ जारी करने के लिए राजस्थान पुलिस के महानिरीक्षक, पुलिस, एससीआरबी प्राधिकृत अधिकारी है।

 

Lok Sabha Elections-2024 Special monitoring of social media from Police Headquarters

 

राजस्थान पुलिस के महानिरीक्षक, पुलिस, एससीआरबी शरत कविराज ने बताया कि सभी जिलों में पुलिस तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारियों के नेटवर्क के साथ समन्वय करते हुए सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और हेट स्पीच के मामलों की निगरानी की जा रही है। स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के जिला पुलिस अधीक्षकों तथा जयपुर और जोधपुर के पुलिस उपायुक्तों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जिला सोशल मीडिया नोडल अधिकारियों और जिला मॉनिटरिंग सैल के मध्य समन्वय रखते हुए ‘फेक न्यूज और हेट स्पीच’ के प्रकरणों पर कड़ी निगरानी रखें, और ऐसे मामले प्रकाश में आने पर सम्बंधित पोस्ट को हटाने के लिए त्वरित कार्रवाई करें। इसके अलावा जिलों से प्रतिदिन सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं यूट्यब और कू आदि पर ‘फेक न्यूज और हेट स्पीच’ की सूचनाएं, प्रसारित कंटेंट के लिंक सहित निर्धारित फार्मेट में एससीआरबी को भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसकी नियमित समीक्षा करते हुए नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर ‘टेक डाऊन नोटिस’ जारी करने की कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !