Saturday , 5 September 2026
Breaking News

लोकसभा चुनाव – 2024 : राजस्थान के सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों में कुल 62.10 प्रतिशत मतदान

बाड़मेर, कोटा और बांसवाड़ा में वर्ष 2019 के मुकाबले मतदान में वृद्धि

जयपुर:- लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत राजस्थान के सभी 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 62.10 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। ईवीएम के माध्यम से 61.53 प्रतिशत और पोस्टल बैलेट के माध्यम से 0.57 प्रतिशत मतदान हुआ है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य में वर्ष 2019 के लोकसभा आम चुनाव में 66.34 प्रतिशत मतदान हुआ था।

 

लोकसभा आम चुनाव-2024 में वर्ष 2019 के मुकाबले 3 लोकसभा क्षेत्रों बाड़मेर, कोटा और बांसवाड़ा के मतदान प्रतिशत में वृद्धि दर्ज हुई है। इस वर्ष बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक और करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान हुआ है।

 

 

Lok Sabha Elections - 2024 Total 62.10 percent voting in all 25 Lok Sabha constituencies of Rajasthan

 

 

 

8 लोकसभा क्षेत्रों में महिलाएं पुरूषों से आगे:-

प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 8 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र ऐसे हैं, जहां महिलाओं ने पुरूषों के मुकाबले अधिक मतदान किया है। इसमें द्वितीय चरण वाले 5 और प्रथम चरण वाले 3 लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं।

 

महिला (पुरूष) मतदाताओं का प्रतिशत-

चूरू: 63.71 (63.51)

झुंझनूं: 54.03 (51.92)

सीकर: 58.92 (56.26)

पाली: 57.25 (57.13)

जालोर: 63.35 (62.48)

उदयपुर: 68.01 (65.36)

बांसवाड़ा: 75.75 (72.05)

राजसमंद: 59.18 (57.63)

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि द्वितीय चरण के तहत राज्य के 13 लोकसभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान 65.52 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। ईवीएम के माध्यम से 65.03 प्रतिशत और पोस्टल बैलेट के माध्यम से 0.49 फीसदी मतदान हुआ है। बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में 77.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

निर्वाचन क्षेत्रवार वर्ष 2024 और (वर्ष 2019) का मतदान प्रतिशत:-

द्वितीय चरण

टोंक – सवाई माधोपुर: 57.13 (63.44 )

 अजमेर: 60.16 (67.32 )

 पाली: 57.75 (62.98 )

 जोधपुर: 64.86 (68.89 )

 बाड़मेर: 76.5 (73.3 )

 जालोर: 63.17 (65.74 )

 उदयपुर: 67.18 (70.32 )

 बांसवाड़ा: 74.41 (72.9 )

 चित्तौड़गढ़: 69.09 (72.39 )

 राजसमंद: 58.84 (64.87 )

 भीलवाड़ा: 60.74 (65.64 )

 कोटा: 71.86 (70.22 )

 झालावाड़-बारां: 70.02 (71.96 )

प्रथम चरण:-

गंगानगर : 67.23 (74.77)

बीकानेर : 54.58 (59.43)

चूरू : 64.24 (65.90)

झुंझुनूं : 53.65 (62.11)

सीकर : 58.46 (65.18)

जयपुर ग्रामीण : 57.67 (65.54)

जयपुर : 64.01 (68.48)

अलवर : 60.62 (67.17)

भरतपुर : 53.44 (59.11)

करौली-धौलपुर : 50.04 (55.18)

दौसा : 56.41 (61.50)

नागौर : 57.62 (62.32)

राज्य में प्रथम चरण के तहत 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 19 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान कुल 58.28 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें पोस्टल बैलेट के माध्यम से हुआ 0.64 प्रतिशत मतदान भी शामिल हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !