Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

लोकसभा चुनाव के बीच सोनिया गांधी का महिलाओं को संदेश 

लोकसभा चुनाव में चौथे चरण के लिए सोमवार को आज सुबह से ही मतदान जारी है। इस बीच कांग्रेस नेता और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने देश की महिलाओं के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है। जिसमें सोनिया गांधी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महालक्ष्मी योजना में हर महिला को हर साल एक लाख रुपए मिलेंगे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत बनाने में महिलाओं के योगदान का उल्लेख किया और कहा कि कांग्रेस के हाथ ही अब इनके हालात बदलेंगे। सोनिया गांधी ने वीडियो में कहा, ‘नमस्ते मेरी प्यारी बहनों स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। हालांकि आज हमारी महिलाएं भयंकर महंगाई के बीच संकट का सामना कर रही हैं।

 

Sonia Gandhi's message to women amid Lok Sabha elections

 

उनकी मेहनत और तपस्या के साथ न्याय करने के लिए कांग्रेस एक क्रांतिकारी कदम लेकर आई है। कांग्रेस की ‘महालक्ष्मी’ योजना में हम गरीब परिवारों की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपए देंगे। कर्नाटक और तेलंगाना में पहले ही हमारी गारंटियों ने करोड़ों परिवारों की जिंदगी बदल दी है। चाहे मनरेगा हो, सूचना का अधिकार हो, शिक्षा का अधिकार हो या भोजन सुरक्षा.. हमारी योजनाओं से कांग्रेस पार्टी ने लाखों भारतीयों को ताकत दी है। महालक्ष्मी हमारे इस काम को आगे बढ़ाने की सबसे नई गारंटी है। इस कठिन समय में मैं आपको भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कांग्रेस का हाथ आपके साथ है और यही हाथ आपके हालात बदलेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !