Thursday , 22 October 2026
Breaking News

लोकसभा आम चुनाव-2024 : 800 से अधिक अवैध हथियार जब्त, 1.53 लाख लाइसेंसी हथियार जमा

राजस्थान में भयमुक्त, निष्पक्ष एवं भेदभाव रहित चुनाव करवाने के लिए प्रदेश भर में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस क्रम में राज्य पुलिस ने अब तक 800 से अधिक अवैध हथियार जब्त किए हैं तथा 1.62 लाख लाइसेंसी हथियार जमा किए गए हैं। चुनाव गतिविधियों के सन्दर्भ में इस कार्रवाई के बारे में राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से भारत निर्वाचन आयोग को नियमित रूप से रिपोर्ट भी भेजी जा रही है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 16 मार्च को लोकसभा आम चुनाव-2024 का कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही आचार संहिता लागू होने के बाद से ही राज्य पुलिस अवैध हथियारों तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़, लाइसेंसी हथियारों को जमा करने तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें पाबंद करने की कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, राज्य पुलिस ने अब तक 804 अवैध हथियार, 372 गोलियां, 1,268 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ और 7 आईईडी (बम) जब्त किए हैं. एक अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री पर भी छापे की कार्रवाई की गई है। गुप्ता के अनुसार, राज्य पुलिस ने प्रदेश भर में कुल 1,62,777 लाइसेंसशुदा हथियारों में से 1,53,459 को विभिन्न पुलिस थानों में जमा करवाया गया है। 1,692 हथियार लाइसेंस निरस्त किए गए हैं तथा 46 हथियारों को जब्त किया गया है।
Lok Sabha General Election-2024- More than 800 illegal weapons seized, 1.53 lakh licensed weapons deposited
प्रदेश में कुल 1.13 लाख से अधिक लोग पाबन्द
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 36,247 लोगों को अपराध प्रक्रिया संहिता की धाराओं 107, 108, 110 एवं 151 आदि के तहत पाबंद किया है। इसी प्रकार, 77,108 लोगों को संहिता की उक्त धाराओं के साथ ही 109 और 116(3) धाराओं के तहत पाबंद किया है। इस अवधि में 1,621 लोगों को विभिन्न अपराधों के विषय में नोटिस भी जारी किए हैं। गुप्ता के अनुसार, राजस्थान पुलिस ने प्रदेश में कुल 1,400 ढाणियों को संवेदनशील आबादी और 4,321 व्यक्तियों को गड़बड़ी फैलाने वाले संदिग्ध लोगों के रूप में चिन्हित किया है। साथ ही, राजस्थान में 229 अन्त:राज्य और 297 अंतर्राज्यीय पुलिस नाके लगाए गए हैं। स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रलोभन तथा धन-बल रहित चुनाव के लिए राज्य भर में कुल 3,781 सतर्कता दल भी सक्रिय हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !