जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिनदहाड़े पत्थर से सिर कुच*लकर युवक गोविंद प्रजापत की ह*त्या के मामले में पुलिस कुछ देर मे खुलासा कर सले समेत तीन कती है। मिली जानकारी अनुसार, ऑनर कि*लिंग के आरोपी में मृ*तक के साआरोपियों को डिटेन किया गया है। आरोपी युवक मृ*तक गोविंद प्रजापत के बहन से लव मैरिज करने से नाराज था।
इसके चलते योजना बनाकर गोविंद प्रजापत की पत्थर से सिर कु*चल कर ह*त्या कर दी थी। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस के अनुसार मृ*तक गोविंद प्रजापत ने कुछ समय पहले पायल सैनी से लव मैरिज की थी। युवती के परिजन इस रिश्ते से नाराज थे। गोविंद को जा*न से मा*रने की भी धम*की दे चुके थे। गत 21 जून 2025 को सुबह करीब 10 बजे गोविंद काम पर जा रहा था। पशु हटवाड़ा चौकी के पास पायल के परिवार के लोगों ने उस पर रास्ते में ह*मला कर दिया। सिर पर प*त्थर मा*रकर ह*त्या कर दी। गंभीर हालत में गोविंद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृ*त घोषित कर दिया।
मृ*तक के परिवार ने रिपोर्ट में हनुमान राम, अजय और अन्य पर ह*त्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। गोविंद पितालिया गांव में चाय की दुकान लगाता था। यहीं पर उसकी पहचान पायल से हुई थी। पायल पढ़ने के लिए आती-जाती थी। इस दौरान दोनों में जान-पहचान और दोस्ती हुई। दोनों ने एक दिन शादी करने की सोची परिजन तैयार नहीं थे। इसके बाद दोनों ने कोर्ट को शरण लेकर शादी कर ली थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
