Sunday , 7 June 2026
Breaking News

वोट देकर आओ फ्री में इंदौरी पोहे खाओ । जानिए क्या है यह अनोखी पहल

वोट देकर आओ फ्री में इंदौरी पोहे खाओ जानिए क्या है यह अनोखी पहल

 

MP Election 2023 :- इंदौर के 56 दुकान व्यापारी एसोसिएशन ने यह तय किया है कि जो भी मतदाता अपने मत का प्रयोग करके 56 दुकान पर आएगा, उसे सुबह-सुबह नाश्ते में नि:शुल्क पोहा खिलाया जाएगा। 

 

 

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) का पोहा न केवल इंदौर में प्रसिद्ध है बल्कि विदेश तक प्रसिद्ध है। यहां तक की जब आम आदमी पोहा और जलेबी का नाम सुनता है तो उसके मुंह में  पानी आना लाजमी हो जाता है।

 

Madhya Pradesh assembly elections 2023 cast vote and get free indori poha to increasing voting percentage

 

 

इंदौर के पोहे की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। इतना ही नहीं पोहे का प्यार इंदौर के रहने वालों लोगों को पूरी दुनिया से खींचकर वापस इंदौर लेकर आने को मजबूर हो जाता है। जब धीमी आंच लगने के बाद पोहा तैयार होकर प्लेट में सजा कर लाया जाता है, तो उसे खाने के लिए इंदौरी बेकरार रहते हैं।

 

 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर की गई यह अनोखी पहल:-

 

पोहे के साथ- साथ इंदौरी जीरावन और सेव अगर आ जाए तो कहना ही क्या। साथ ही में शुद्ध घी में बनाई गई जलेबियों के साथ इतराता हुआ पोहा जैसे मानो अपनी तारीफ खुद कर रहा हो और कह रहा हो की पूरी दुनिया में मुझसे बेहतर कोई नहीं है। जिस पोहे की अगर इतनी तारीफ कर दी गई हो तो, अगर वह आपको फ्री में खाने को मिल जाए तो धन्य है आप।

 

 

दरअसल इंदौर के 56 दुकान व्यापारी एसोसिएशन ने आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह तय किया है कि इंदौर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए वे एक पहल करेंगे। 

 

 

 

वोट डाल कर आने के बाद इस दुकान में फ्री में खाने को मिलेगा इंदौरी पोहा:-

 

 

इंदौर के 56 दुकान व्यापारी एसोसिएशन की ओर से की गई यह पहल, जो भी मतदाता अपने मत का प्रयोग करके 56 दुकान पर आएगा, उसे सुबह-सुबह नि:शुल्क नाश्ते में पोहा खिलाया जाएगा।

 

 

तो देर किस बात की आप भी तैयार हो जाइए और लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक सशक्त सरकार और लोकतंत्र बनाने में अपनी भूमिका निभाइए। साथ ही साथ इंदौरी पोहे का आनंद उठाइए वो भी नि:शुल्क।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !