मेक्सिको: मेक्सिको के वहाका इलाके में एक ट्रेन के पटरी से उतर जाने से 13 लोगों की मौ*त हो गई है! वहीं लगभग 100 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी मेक्सिकन नौसेना ने दी है। ट्रेन में 241 यात्री और नौ क्रू सदस्य सवार थे। नौसेना ने बताया कि इस हा*दसे में कुल 100 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 36 का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन निजाना शहर के पास एक मोड़ पर पटरी से उतर गई। मेक्सिको के अटॉर्नी जनरल ने पुष्टि की है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबॉम ने कहा है कि घायलों में से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि नौसेना सचिव समेत शीर्ष स्तर के अधिकारी दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
