पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संविधान दिवस पर भारतीय संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त किया है। ममता बनर्जी ने एक्स पर एक लंबी पोस्ट में भारतीय संविधान को भारत को आपस में जोड़ने वाला बताया है। उन्होंने लिखा है कि अब, जब डेमोक्रेसी खतरे में है, जब सेक्युलरिज़्म खतरे में है, जब फ़ेडरलिज़्म को बुलडोजर से दबाया जा रहा है, इस मुश्किल समय में हमें अपने संविधान से मिलने वाले बहुमूल्य दिशा निर्देशों की रक्षा करनी चाहिए।
आज देश भर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर चिट्ठी लिखी है। पश्चिम बंगाल में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चल रहा है और ममता बनर्जी इसे लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी के साथ-साथ चुनाव आयोग पर निशाना साध रही हैं। मंगलवार को उन्होंने कोलकाता में एक रैली में कहा था कि बिहार में महागठबंधन एसआईआर के खेल को नहीं समझ सका, लेकिन यह बंगाल है, बिहार नहीं। हम पर ह*मला हुआ तो देश हिला देंगे। चुनाव के बाद मैं पूरे देश का दौरा करूंगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
