विप्र संवाद राष्ट्रीय संयोजक मनोज पाराशर ने कार्यकर्ताओं के साथ खैरदा स्थित रुकमणी वृद्धाश्रम में जाकर दीपोत्सव का पर्व मनाया। राष्ट्रीय संयोजक मनोज पाराशर ने बताया कि पत्नी अनुराधा शर्मा, पुत्र समृद्ध पाराशर एवं कार्यकर्ताओं सहित वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों को मिठाई बांटी गई तथा कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान वहां मौजूद बुजुर्ग स्नेह पाकर भावुक हो उठे। उन्होंने बताया कि वे हर वर्ष यहां आकर वृद्धजनों के साथ दीपावली का पर्व मनाते हैं। अपनों के सताए हुए यह बुजुर्ग यहां आकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
आज की युवा पीढ़ी को सोचने पर मजबूर होना चाहिए कि आखिर इस तरह के हालात क्यों बन रहे हैं। वृद्धावस्था में युवाओं को बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए न कि उन्हें घर से बाहर किया जाए। पराशर ने यहां मौजूद सभी वृद्धों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान अनुराधा शर्मा, श्रीराम शर्मा, विपिन शर्मा, सुनील शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, समृद्ध पाराशर एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।