Tuesday , 8 September 2026
Breaking News

24 लाख की धो*खाधड़ी करने का मास्टर माइंड इंदौर से गिर*फ्तार

सवाई माधोपुर: मानटाउन थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेन्ट के नाम पर चौबीस लाख की धो*खाधड़ी करने के मास्टर माइंड इनामी आरोपी को गिर*फ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को इंदौर से गिर*फ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सत्यनारायण यादव उर्फ सतीष उर्फ पुष्कर श्रीवास्तव को गिर*फ्तार किया है।

 

 

Mantown Sawai Madhopur Police Indore News 14 Sept 2024

 

 

मानटाउन थानाधिकारी जगदीष चन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने बताया कि मानटाउन थाना के दो मुकदमों में वांछित मास्टर माइंड सत्यनारायण यादव उर्फ सतीष उर्फ पुष्कर श्रीवास्तव को इन्दौर मध्यप्रदेश से जिला पुलिस की विशेष टीम ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

 

 

 

 

 

वांछित फ*रार आरोपी सत्यनारायण यादव उर्फ सतीष उर्फ पुष्कर श्रीवास्तव पुत्र परसराम यादव निवासी कवरी थाना खसरावद जिला खरगौन मध्यप्रदेश हाल निवासी जोबरा कॉलोनी उमरिया किशनगंज जिला इन्दौर मध्यप्रदेश ने अपने साथी आशीष यादव तथा टीना उर्फ प्रेमलता व आकाश के साथ मिलकर अपना नाम पता छिपाते हुए अपना नाम अंकित यादव व टीया अग्रवाल, पलक जैन व पुष्कर श्रीवास्तव के नाम से काल कर वर्ष 2021 व 2022 में प्रो मार्ट ब्रोकिग कम्पनी में शेयर मार्केट पर पैसा इन्वेस्ट कर दुगुनी तिगुनी राशि करने का झां*सा देकर परिवादी अजय शर्मा निवासी केशव नगर सवाई माधोपुर से चौबीस लाख चौबीस हजार रूपये करीबन की राशि ह*डप ली थी तथा कू*टरचित स्टेटमेन्ट भेजकर अपने अपने मोबाइल बंद कर लिये।

 

 

 

 

इसी प्रकार परिवादी हरिराम मीना निवासी बोरिफ सवाई माधोपुर से भी शेयर मार्केट में पैसा इन्वेस्ट करने के नाम पर 70 हजार रूपये की ठ*गी की थी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में मानटाउन थानाधिकारी जगदीष चन्द्र, सहायक उप निरीक्षक अजीत मोगा, हैड कांस्टेबल भीमसिंह लक्ष्मण सिंह, महेन्द्र और कांस्टेबल बुद्विप्रकाश, सूरजमल, विजय सिंह और केदार प्रसाद शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !