Saturday , 7 March 2026
Breaking News

9 जिले घटने के बाद फिर बदला राजस्थान का नक्शा

जयपुर: राजस्थान का नक्शा फिर बदल गया है। बीजेपी सरकार ने राज्य के 9 जिलों को खत्म कर दिया है। ऐसे में पिछले डेढ़ साल में राजस्थान का भूगोल दूसरी बार बदल गया है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने 17 नए जिलों की घोषणा की थी। इससे 33 जिलों का राजस्थान 7 अगस्त 2023 को 50 जिलों वाला राज्य बन गया था। लेकिन भजनलाल सरकार ने बीते शनिवार (28 दिसंबर) को 9 जिले खत्म कर दिए हैं। अब प्रदेश में 41 जिले रहेंगे।

 

 

Map of Rajasthan changed again after reduction of 9 districts

 

 

 

इसके साथ ही संभाग में भी अंतर आया है। पहले राजस्थान में 7 संभाग थे। गहलोत सरकार ने इसे बढ़ाकर 10 कर दिया था। अब सरकार ने पाली, सीकर और बांसवाड़ा संभाग को भी खत्म कर दिया है। अब फिर से राजस्थान में 7 ही संभाग रह गए है। राजस्थान में 9 जिले और 3 संभाग कम होने से सिर्फ राज्य का भूगोल ही नहीं बदला, बल्कि कई परसेप्शन भी बदल गए है। यह भजनलाल सरकार का अब तक का सबसे बड़ा फैसला है। पिछली कांग्रेस सरकार में बने 17 नए जिलों में 9 जिलों और 3 नए संभागों को भजनलाल सरकार ने शनिवार को रद्द कर दिया है। लेकिन 8 नए जिलों को यथावत रखा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !