मेघालय: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ईस्ट जयंतिया हिल्स कोयला खदान वि*स्फोट के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। ईस्ट जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बीबीसी न्यूज हिंदी को बताया कि इस घटना को लेकर पुलिस ने दो खदान मालिकों को गिर*फ्तार किया है और अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार इस घटना में अब तक म*रने वालों संख्या 18 है।
जबकि आपदा प्रबंधन की टीम अंदर फंसे होने की आशंका वाले अन्य खनिकों को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी रखे हुए है। इस बीच सीएम संगमा ने जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए दो कैबिनेट मंत्रियों को भी घटनास्थल भेजा है। सीएम संगमा ने कहा कि पुलिस को इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
इलाके में अ*वैध माइनिंग गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार की सुबह एक अ*वैध कोयला खदान में सं*दिग्ध डायनामाइट ध*माके में कम से कम 18 लोगों की मौ*त हो गई थी। कोयला खदान में म*रने वाले मजदूरों में तीन असम के निवासी थे। ये तीनों मजदूर बराक घाटी के काटीगोरा इलाके के रहने वाले थे।असम सरकार ने मा*रे गए राज्य के तीन मजदूरों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
