Saturday , 7 March 2026
Breaking News

चक्रवात ‘मोंथा’ को लेकर मौसम विभाग ने दी ये जानकारी, इन जिलों में रेड अलर्ट

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात ‘मोंथा’ को लेकर जानकारी दी है। विभाग का कहना है कि मंगलवार को यह तूफान भीषण रूप ले सकता है। भुवनेश्वर में मौसम विज्ञान विभाग की डायरेक्टर डॉक्टर मनोरमा मोहंती ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि मोंथा इस समय पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है और गोपालपुर से लगभग 550 किमी दक्षिण पश्चिम में है।

Meteorological Department gave this information regarding cyclone 'Montha', red alert in these districts

उनका कहना है कि यह उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और आज इसके एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। डॉक्टर मनोरमा मोहंती ने कहा कि यह आगे भी उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा और आंध्र प्रदेश तट पर मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास इसके आज शाम या रात में 90–100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के साथ टकराने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि ओडिशा के गंजाम, गजपति, रायगडा, कोरापुट, मलकानगिरी, नबरंगपुर और कालाहांडी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। डॉ. मोहंती ने आम नागरिकों को बिना काम के घर बाहर न निकलने की सलाह दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !