Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात ‘मोंथा’ को लेकर मौसम विभाग ने क्या बताया

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात ‘मोंथा’ मंगलवार को और अधिक शक्तिशाली होकर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। ‘मोंथा’ वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है। इससे तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। चूंकि चक्रवात के आज आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की उम्मीद है, इसलिए आंध्र प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी की गई है।

Meteorological Department give this information about Cyclone Montha in the Bay of Bengal

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि चक्रवाती तूफान शाम या रात में आंध्र प्रदेश में काकीनाडा के पास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच तट को पार कर सकता है। बयान के अनुसार उस समय हवा की गति 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के प्रभाव से महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में 28 से 30 अक्टूबर के बीच मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के संभावित प्रभाव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकारों ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !