अफ्रीका: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक खदान धंसने से 200 से ज्यादा लोगों की मौ*त हो गई है। यह जानकारी विद्रो*ही प्रशासन ने दी है। नॉर्थ किवू क्षेत्र के वि*द्रोही गवर्नर के प्रवक्ता लुमुम्बा काम्बेरे मुयिसा ने पत्रकारों को बताया कि रुबाया शहर में स्थित यह खदान भारी बारिश के कारण बुधवार को धंस गई है। उस समय मृ*तकों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई थी। जिस समय में यह हा*दसा हुआ उस स्वंय खदान में महिलाएं और बच्चे भी काम कर रहे थे।
यहां कोल्टन की खुदाई की जा रही थी, जो स्मार्टफोन और कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाला एक अहम खनिज है। खदान के एक पूर्व सुपरवाइजर ने बीबीसी को बताया कि इस साइट का ठीक से रखरखाव नहीं किया गया था, जिससे हा*दसों की आशंका बढ़ गई। उन्होंने यह भी कहा कि रखरखाव की कमी के चलते हा*दसे के बाद राहत और बचाव कार्यों में भी काफी मुश्किलें आती हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
