Monday , 1 July 2024
Breaking News

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हुई गिरावट, बढ़ने लगी ठंड

जयपुर:- राजस्थान में ठंड का सीतम देखने को मिल रहा है। न्यूनतम तापमान10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान पश्चिमी प्रदेश के चूरू जिले में 10.9 डिग्री सेल्सियस एवं पूर्वी प्रदेश के सीकर जिले में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

 

 

 

 

राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में तापमान में गिरावट हुई है। प्रतिदिन ठंड में तेजी दिखाई देने लगी है।

 

 

 

 

राज्य के कई जिलों में तो सुबह धुंध भी छाने लगी है। आगामी दिनों में भी अब तेज कड़ाके की ठंड (Winter in Rajasthan) पड़ने का अनुमान है। नवंबर तथा दिसंबर माह में तेज कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है।

 

 

 

 

ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म वस्त्र भी खरीदना प्रारंभ कर दिए हैं। ठंड में अधिक तेजी होने के साथ ही पारे में अधिक गिरावट के साथ कम सर्द हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। दीवाली के पश्चात ठंड में अधिक तेजी देखने को मिली है।

 

 

Minimum temperature drops and the cold started increasing in rajasthan

 

राजधानी जयपुर के पड़ोसी क्षेत्रों में दीवाली के पश्चात अधिक प्रभाव वाली कपकपाती सर्दी का अनुभव हुआ है। तेज सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने घरों में रजाइयां व कंबल भी ओढ़ना प्रारंभ कर दिए है। अधिक सर्दी के साथ ही सुबह कोहरा भी पड़ने का संदेह है।

 

 

 

 

पाला एवं बर्फबारी किसानों की फसलों के लिए लाभदायक नहीं होती है। अधिक ठंड में अलसुबह खेतों में फसल पर बर्फ की परत छा जाती है, जिससे फसलों को भी लाभ नहीं पहुंचता है।

 

 

 

 

किसान अधिक बर्फ से फसल को बचाने के लिए खेतों में सूखे घास – फूस जलाकर धुंआ करते हैं, ताकि फसल को कम नुकसान पहुंचे।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

विधिक सहायता एवं सचल लोक अदालत मोबाइल वैन को दिखाई हरी झण्डी

सवाई माधोपुर:- राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई …

केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा – हम पहले हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे

नई दिल्ली:- दिल्ली हाईकोर्ट के जमानत पर रोक लगाने के फैसले के खिलाफ सीएम अरविंद …

संसद सत्र के पहले दिन ही इंडिया गठबंधन ने किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली:- 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के पहले दिन ही इंडिया गठबंधन के नेताओं …

सरकार चलाने के लिए बहुमत, देश चलाने के लिए सहमति जरूरी : पीएम मोदी

नई दिल्ली:- 18वीं लोकसभा के पहले सत्र से पहले सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने …

विभिन्न मुद्दों को लेकर कोटा में आज कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

विभिन्न मुद्दों को लेकर कोटा में आज कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन       …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version