नई दिल्ली: भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चनू ने वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। यह मेडल उन्होंने 48 किलोग्राम भार वर्ग में जीता है। इससे पहले मीराबाई ने साल 2017 के वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड और 2022 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। मीराबाई ने कुल 199 किलोग्राम वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 84 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता।
इसी साल अगस्त महीने में अहमदाबाद में हुई कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मीराबाई चनू ने गोल्ड मेडल जीता था। मीराबाई चनू ने टोक्यो ओलंपिक में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। वह लगातार दो साल तक बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर की विजेता रही हैं। उन्होंने 2021 और 2022 में में यह अवॉर्ड जीता था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
