नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो के फेज 5ए को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस परियोजना की लागत 12,015 करोड़ रुपये होगी। प्रस्तावित विस्तार के तहत मेट्रो नेटवर्क में 16 किलोमीटर की नई लाइन जोड़ी जाएगी, जिसमें कुल 13 स्टेशन होंगे। इनमें 10 स्टेशन अंडरग्राउंड और तीन एलिवेटेड होंगे।
कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस विस्तार परियोजना को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दिल्ली मेट्रो के फेज 5-ए में तीन लाइनें होंगी। इनमें रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ, एयरोसिटी से एयरपोर्ट टर्मिनल-1 और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक की लाइनें शामिल हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
