जिले में अच्छी बारिश की कामना के लिए बुधवार को आला अधिकारियों के साथ जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा अपने आवास से रणथम्भौर गणेश मंदिर तक पैदल चल कर गये। यह दूरी करीब 16 किलो मीटर की है जिसे प्रशासन ने लगभग साढ़े तीन घण्टे में तय किया। राहगीरों ने कलेक्टर के इस जज्बे की सराहना करते हुए कहा। कि इस उम्र में इतनी दूर पैदल चलना बेहद कठिन है लेकिन जिला कलेक्टर बहुत ही संवेदनशील है जो जिले की खुशहाली के लिए इतनी दूर पैदल चलकर आए हैं। वह गरीब लोगों और किसानों का खास तौर से काफी ध्यान रखते हैं। क्योंकि इस साल सवाई माधोपुर में बारिश कम रही है। इससे कलेक्टर चिंतित हैं। और पहले भी उन्होंने इस तरह की पद यात्रा की घोषणा की थी। लेकिन बारिश के कारण वह सम्भव नहीं हो पाई थी। गणेश मंदिर जा रहे श्यामपुरा निवासी नरेश कुमार ने कहा कि अधिकारियों को कहां किसानों की चिन्ता होती है, यह तो कलेक्टर साहब भले अफसर हैं जो सबका ख्याल रखते हैं और इस उम्र में भी इतनी दूर पैदल चलकर आए हैं। वहीँ प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे डेकवा निवासी राजेश ने कलेक्टर व अधिकारियों की तारीफ करते हुए कहा कि आज के जमाने में हम तो यही सोचते हैं कि अधिकारी सुस्त होते हैं और कामों को बस टालते रहते हैं लेकिन मुझे अच्छा लगा कि हमारे जिले के कुछ अधिकारी मेहनती हैं और आम लोगों के लिए आज इतनी लम्बी पद यात्रा करके उनके लिए दुआ मांगने आए हैं। वहीँ जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने गणेश मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार बारिश काफी कम हुई है। अच्छी बारिश, अच्छी फसलों और जिल के वैभव में बढ़ोतरी के लिए आज प्रशासन के आला अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों के साथ गणेश मंदिर में ढोक लगाई है और प्रार्थना की है। ताकि जिले वासियों की खुशहाली में बढ़ोतरी हो। जब एक मीडिया कर्मी ने सवाल किया कि आई.ए.एस व आई.पी.एस कहां इतनी मशक्कत करते हैं तो कलेक्टर ने जवाब दिया कि बात अधिकारी होने की नही है बल्कि आस्था और जनकल्याण के प्रति जज्बे की है। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक मामनसिंह, यूआईटी और नगर परिषद चैयर मैन, उपखंड अधिकारी, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सहित अन्य कई आला अधिकारी, जन प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित
सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …
पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया