नितिन गडकरी गुरुवार को करेंगे दिल्ली – मुंबई हाईवे का निरीक्षण
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार, 16 सितम्बर को जिले में दिल्ली – मुंबई ग्रीनफील्ड राजमार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे।
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 16 सितम्बर को जिले में दिल्ली-मुंबई ग्रीनफील्ड राजमार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेगें। क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सवाई माधोपुर विकास नापा ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री गडकरी 16 सितम्बर को दोपहर 12 बजे बिशनपुरा लाखेरी के पास दिल्ली मुंबई ग्रीनफील्ड राजमार्क निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे।