नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार से खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को रिलीज किया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी जानकारी दी है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 14 से 18 नवंबर के बीच खेला जाएगा। बीसीसीआई के अनुसार नीतीश अब भारत-ए टीम से जुड़ेंगे और दक्षिण अफ़्रीका-ए के खिलाफ राजकोट में होने वाली वनडे सिरीज का हिस्सा होंगे। भारत-ए और दक्षिण अफ्रीका-ए के बीच तीन वनडे मैचों की सिरीज होगी। तीनों ही मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जाएंगे।
बीसीसीआई ने यह भी बताया है कि नीतीश कुमार रेड्डी इस वनडे सिरीज के बाद दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में दोबारा शामिल होंगे। इसके साथ ही बोर्ड ने अपडेटेड टीम की सूची भी जारी की है। इसके अनुसार टीमें इस प्रकार हैं:
पहले टेस्ट के लिए भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप।
वनडे सिरीज के लिए भारत-ए की अपडेटेड टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ईशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, मानव सुथार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
