Thursday , 22 October 2026
Breaking News

अब मिलेगा सरस ब्राण्ड का ऊंटनी का दूध, गोपालन मंत्री ने की लॉन्चिंग

मोबाइल प्रयोगशाला का भी किया शुभारम्भ
पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन के सरस ब्राण्ड का ऊंटनी का दूध लॉन्च किया है। शुरुआत में यह बीकानेर में सरस डेयरी बूथों पर उपलब्ध होगा और इसके सफल विपणन के बाद इसे पूरे राज्य में पहुंचाया जायेगा। जवाहर लाल नेहरु मार्ग स्थित सरस संकुल ऑडिटोरियम में लॉन्चिंग के अवसर पर बड़ी संख्या में बीकानेर से आये ऊंट पालकों को सम्बोधित करते हुए गोपालन मंत्री कुमावत ने कहा कि राजस्थान सरकार ऊंट पालकों की पारम्परिक आजीविका को बढ़ाने और ऊंट आबादी के संरक्षण के लिये प्रतिबद्व है। इससे एक ओर जहां आम उपभोक्ताओं को विभिन्न बीमारियों से लड़ने में सक्षम और स्वास्थ्यवर्धक ऊंटनी का दूध उपलब्ध होगा वहीं दूसरी ओर ऊंट पालकों को भी आर्थिक स्वावलम्बन मिलेगा।
सरस ब्राण्ड के ऊंटनी के दूध की लॉन्चिंग के साथ-साथ गोपालन मंत्री कुमावत ने जयपुर डेयरी के द्वारा राजस्थान में पहली सरस मोबाइल दुग्ध जांच प्रयोगशाला का भी हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। उन्होंने डेयरी में संकलित किये जाने वाले दूध की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये मोबाइल जांच प्रयोगशाला के शुभारम्भ के अवसर पर कहा कि सम्पूर्ण राज्य में सहकारी डेयरियों को सरस ब्राण्ड के दूध की उच्च गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जाना चाहिये। मोबाईल दुग्ध जांच प्रयोगशाला में अत्याधुनिक एफटीआईआर तकनीकी आधारित एफटीए मशीन (नीदरलैण्ड) को स्थापित किया गया है जिससे दूध में 22 तरह की अलग-अलग मिलावट की जांच की जा सकती है।
Now Saras brand camel milk will be available in rajasthan
उल्लेखनीय है कि डेयरी फैडरेशन ने उपभोक्ताओं को ओषधीय गुणों से युक्त ऊंटनी का दूध उपलब्ध कराने के लिये बीकानेर की बहुला फूडस प्राईवेट लिमिटेड और उरमूल सीमांत समिति के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता किया है जिसके अर्न्तगत सरस ब्राण्ड की 200 एमएल पाउच पैकिंग में ताजा कैमल मिल्क मिलेगा। इसकी कीमत 20 रुपये प्रति पैक होगी। ऊॅंटनी पालकों से दूध संकलन और प्रोसेसिंग से लेकर पाउच में पैकिंग तक एफएएसएसआई के कड़े गुणवत्ता मापदण्डों की पालना की जाएगी। कैमल मिल्क और मोबाइल दुग्ध जांच प्रयोगशाला की लॉन्चिंग के अवसर पर डेयरी फैडरेशन की प्रशासक और प्रबन्ध संचालक सुषमा अरोड़ा ने अपने स्वागत सम्बोधन में कैमल मिल्क से आम उपभोक्ताओं को होने वाले स्वास्थ लाभों को विस्तार से रेखांकित किया।
 लॉन्चिंग के अवसर पर पोकरण से विधायक महन्त प्रताप पुरी, पशुपालन निदेशक भवानी सिंह राठौड़, जयपुर डेयरी के प्रबन्ध संचालक मनीष कुमार सहित फैडरेशन के आला अधिकारी भी मौजूद थे। डेयरी फैडरेशन से त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करने वालों में बहुला फूडस प्राईवेट लिमिटेड की ओर से कुमारी आकृति श्रीवास्तव भी उपस्थित रही। ऊंटनी के दूध की लान्चिंग और मोबाइल प्रयोगशाला को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करने के बाद गोपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने जिला दुग्ध संघों के प्रबन्ध संचालक और पशु आहार संयंत्रों के प्रभारियों सहित आरसीडीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक भी ली।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !