न्यूक्लियर सेक्टर को भी निजी क्षेत्र के लिए खोला जाएगा: पीएम मोदी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि सरकार न्यूक्लियर सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए खोलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए स्काईरूट के इन्फ़िनिटी कैंपस का उद्घाटन किया है। इसी दौरान उन्होंने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम एक बहुत महत्वपूर्ण सेक्टर में कदम उठाने जा रहे हैं। हम न्यूक्लियर सेक्टर को भी ओपन करने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस सेक्टर में भी हम प्राइवेट सेक्टर की सशक्त भूमिका की नींव रखने जा रहे हैं। इससे स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर्स, एडवांस रिएक्टर्स और न्यूक्लियर इनोवेशन में नए अवसर बनेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
