कोटा: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भीलवाड़ा जिले के एपीओ (APO) विकास अधिकारी की कार से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी बरामद की है। अधिकारी रकम के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद एसीबी ने पूरी राशि जब्त कर ली। एसीबी के एडिशनल एसपी विजय स्वर्णकार ने बताया कि राज्य सरकार ने 9 मार्च को भीलवाड़ा जिले की कोटड़ी पंचायत समिति के विकास अधिकारी रामविलास मीणा को एपीओ किया था। उन्हें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, जयपुर मुख्यालय में हाजिरी देने के निर्देश दिए गए थे।
हैंगिंग ब्रिज टोल के पास रोकी कार
10 मार्च को पुलिस उप अधीक्षक एसीबी अनीश अहमद के नेतृत्व में कोटा-चित्तौड़गढ़ मार्ग पर हैंगिंग ब्रिज टोल नाके के पास संदिग्ध कार को रुकवाया गया। कार में रामविलास मीणा बैठे हुए थे। तलाशी के दौरान कार से 1 लाख 55 हजार 275 रुपये की नकदी बरामद हुई। रकम के बारे में अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद एसीबी टीम ने पूरी राशि जब्त कर ली।
सूत्रों के अनुसार, एपीओ होने के बावजूद रामविलास मीणा द्वारा पिछली तारीख के बिल पास करने के बदले ठेकेदारों से अ*वैध व*सूली की जा रही थी। सूचना मिलने पर एसीबी की टीम ने कार्रवाई की। वह रकम लेकर RJ 17 नंबर की कार से कोटड़ी भीलवाड़ा से रवाना होकर कोटा आ रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
