Tuesday , 8 September 2026
Breaking News

किचन में इस्तेमाल होने वाले मसालों पर खतरे की घंटी! एवरेस्ट के 4 मसाले फेल

नई दिल्ली: मशहूर मसाला ब्रांड एवरेस्ट (Everest Spices)) के चार लोकप्रिय मसाले एक प्रयोगशाला जांच में फेल पाए गए हैं। ट्रस्टिफाइड नाम के एक प्लेटफॉर्म द्वारा कराई गई जांच में ये मसाले खाद्य सुरक्षा के तय मानकों से बाहर पाए गए है। जिन मसालों को फेल बताया गया है, उनमें एवरेस्ट गरम मसाला (Everest Garam Masala), किचन किंग मसाला (Everest Kitchen King Masala), कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (Everest kashmiri Red Chilli Powder) और मीट मसाला (Everest Meet Masala) शामिल हैं।

4 spices from Everest have failed the quality test.

रिपोर्ट के अनुसार इन मसालों में बैक्टीरिया की मौजूदगी और कई तरह के कीटनाशक पाए गए। कुछ नमूनों में 18 से 21 प्रकार के कीटनाशक मिले, जिनमें से कुछ तय सीमा से अधिक बताए गए हैं। हालांकि भारी धातु, फफूंद से बनने वाले विषैले तत्व और कृत्रिम रंग जैसे अन्य परीक्षणों में ज्यादातर नमूने सीमा के भीतर रहे, लेकिन बैक्टीरिया और कीटनाशकों की वजह से इन्हें कुल मिलाकर फेल घोषित किया गया।

यह जांच फरवरी–मार्च 2026 के दौरान की गई थी और इसकी रिपोर्ट ऑनलाइन साझा की गई है। फिलहाल इस मामले पर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना इस्तेमाल होने वाले मसालों में ऐसी मिलावट लंबे समय में सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Campaigning with slippers on the head, Ajaz Khan's entry in Sikar Rajasthan Vikalp Times

चप्पल सिर पर रखकर प्रचार, एजाज खान की एंट्री और 41 BJP कार्यकर्ता निष्कासित!

सीकर: राजस्थान (Rajasthan) के नगरीय निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) के पहले चरण की वोटिंग …

Big decision tomorrow Voting in 162 municipal bodies across Rajasthan Vikalp Times

कल होगा बड़ा फैसला! राजस्थान की 162 नगर निकायों में वोटिंग, 57 लाख मतदाता करेंगे मतदान

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) के पहले चरण के तहत …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Congress may release its list of candidates by 26 August 2 focus on winnable faces in Kota

26 अगस्त तक कांग्रेस जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची, जिताऊ चेहरों पर फोकस

कोटा: कोटा नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Kota) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने अपनी चुनावी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !