Saturday , 7 March 2026
Breaking News

चैटजीपीटी बनाने वाले ओपनएआई ने लॉन्च किया नया एआई वेब ब्राउजर एटलस

नई दिल्ली: चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई ने मंगलवार को अपना पहला एआई-संचालित वेब ब्राउजर ‘चैटजीपीटी एटलस‘ लॉन्च किया है। कई विश्लेषक इसे गूगल क्रोम के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी के रूप में देख रहे हैं। कंपनी के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा कि एटलस पारंपरिक ब्राउजर अनुभव को पूरी तरह बदल देगा। यह एड्रेस बार की जगह सीधे चैटजीपीटी इंटरफेस से काम करता है।

OpenAI, the maker of ChatGPT, launches new AI web browser Atlas

एटलस का पहला संस्करण फिलहाल एपल एमएसीओएस पर जारी किया गया है। यूजर्स चैटजीपीटी खाते के जरिए लॉग इन कर सकते हैं और और उसी चैट इंटरफेस में वेब सर्च, वेबपेज खोलने और कंटेंट समरी जैसी सुविधाएं पा सकते हैं। ओपनएआई ने बताया कि इसमें एक पेड एजेंट मोड भी होगा।

यह फीचर उपयोगकर्ता के निर्देशों के अनुसार स्वतः इंटरनेट खंगालकर जानकारी जुटाएगा और सर्च परिणामों का सारांश पेश करेगा। यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब ओपनएआई अपनी एआई तकनीक को व्यावसायिक उत्पादों में बदलने और अपने राजस्व स्रोतों में विविधता लाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !