Saturday , 5 September 2026
Breaking News

दौसा-गंगापुर सिटी के लिए यात्री रेल सेवा शुरु, जसकौर मीना ने ट्रेन को दिखाई हरी झण्डी

सांसद जसकौर मीणा एवं डीआरएम ने दौसा से गंगापुर सिटी के लिए ट्रेन की शुरूआत होने पर दौसा से ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर गंगापुर सिटी के लिए रवाना किया। यह गाड़ी दौसा से गंगापुर के बीच 11 स्टेशनों पर रुकने के साथ 95 किमी का सफर तय करेगी। इस दौरान सांसद जसकौर ने कहा कि आज यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता है कि 1996-97 में स्वीकृत दौसा को गंगापुर से जोड़ने वाली रेल लाइन परियोजना का आज शुभारंभ हुआ। क्षेत्र के लोग लगभग 28 वर्षों से इस दिन के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे। सांसद ने कहा कि यह मुद्दा मेरी प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक रहा, आज प्रसन्नता है कि निरंतर हरसंभव प्रयास कर यह सपना भी फलीभूत हुआ है। सांसद जसकौर ने दौसा-गंगापुर सिटी रेल की शुरूआत होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस ट्रेन के शुरू होने से मेरा दौसा क्षेत्र विकास की नित नवीन ऊँचाइयों को छुए और मेरे क्षेत्रवासी भाई बहनों को हर वह सुविधा प्राप्त हो जो उनके सामाजिक एवं आर्थिक जीवन को श्रेष्ठ बनाने में सहायक सिद्ध हो सके। मैं सदैव अपने दौसा क्षेत्र की उत्तरोत्तर प्रगति में अपना यथासंभव योगदान देती रहूंगी और क्षेत्र की बहन और बुआ के रूप में मेरे हृदय में सदैव अपने भाई बहनों के लिए मंगल कामना रहेगी यह मेरा वचन है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को नवीन रेल यातायात मार्ग के शुभारंभ के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डीआरएम जयपुर विकास पुरवार, पूर्व विधायक शंकर लाल शर्मा, सीनियर डीसीएम जयपुर केके मीना, स्टेशन अधीक्षक दौसा केआर मीना, भाजपा दौसा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रभू दयाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रैला, कोषाध्यक्ष मुरारी लाल, जिला मंत्री सोमेश विजय, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सिकंदरा मंडल अध्यक्ष विशम्बर बासड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन जैन, भीम घूमना, इंद्र मीना, शिव कुमार, सुमित्रा, सत्यनारायण, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयनारायण, अमित डोई सहित रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारी, भाजपा के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

Passenger train service started for Dausa-Gangapur City, Jaskaur Meena flagged off the train.

 

सांसद जौनापुरिया ने पिपलाई में दिखाई ट्रेन को हरी झण्डी

रेलवे द्वारा 28 वर्षों में दौसा से गंगापुर सिटी रेलवे लाइन का कार्य पूरा होने पर शनिवार 16 मार्च को इस रेल लाइन पर ट्रेन का संचालन शुरू होने पर टोंक-सवाई माधोपुर संसदीय क्षेत्र में प्रवेश करने पर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने पिपलाई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झण्डी दिखाई। इस अवसर पर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने कहा कि गंगापुर से दौसा के बीच ट्रेन चलने का सपना यहां की जनता पिछले करीब 26 सालों से देखते आ रही थी, जो आज पूरा हो गया। ट्रेन के संचालन से यहां के विकास को पंख लगेंगे और विकास के लिए नए आयाम स्थापित होंगे। सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ट्रेन में ही दौसा सांसद जसकौर मीणा के साथ में सफर करके गंगापुर पहुंचे। गंगापुर सिटी में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, बामनवास से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मीणा, सभापति शिवरतन अग्रवाल, पूर्व उपसभापति दीपक सिंगल सहित दर्जनों भाजपाइयों ने ट्रेन के गंगापुर पहुंचने पर लोको पायलट और यात्रियों का अभिनंदन किया और खुशी जाहिर की। गंगापुर सिटी के अलावा उदेई कलां, खूटला, बामनवास, पिपलाई आदि क्षेत्र के लोगों ने सरकार और रेलवे का आभार जताया है। लोगों ने बताया कि गंगापुर सिटी से दौसा के लिए चार-पांच घंटे लग जाते थे, लेकिन अब ट्रेन से सफर आसान होगा और इससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !