Thursday , 23 April 2026
Breaking News

रेल परियोजना से प्रभावित लोगों ने सौंपा ज्ञापन

दौसा गंगापुर सिटी रेल लाईन परियोजना में बनने वाले आर.ओ.बी. 24 के निर्माण से प्रभावित होने पिपलाई के समस्त भूमि स्वामी तथा हितधारकों ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री, राज्यपाल और केन्द्रीय रेलमंत्री के नाम आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा है।
शिक्षक नेता जिनेन्द्र जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिये गये ज्ञापन में बताया है कि नई रेल लाईन परियोजना में आर. ओ. बी. 24 निर्माण हेतु भूमि अवाप्ति के लिए भूमि अर्जन, पुर्नवासन और पुनव्र्यवस्थापन में उचित प्रतिकार और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही हैं। इसके तहत सभी भूमिस्वामी तथा हितधारकों को उपजिला कलेक्टर बामनवास की तरफ से नोटिस प्राप्त हुआ हैं।

People affected by railway project submitted memorandum
उन्होंने ज्ञापन में दौसा – गंगापुर सिटी नवीन रेल परियोजना मे आर. ओ. बी 24 निर्माण हेतु पिपलाई में अवाप्त की जाने वाली भूमि का बाजार भाव की दर से 4 गुना मुआवजा प्रदान करने, भूमि अवाप्ति की वजह से भूमि स्वामी तथा हितधारकों के मकान ध्वस्त होने तथा अन्य संरचनाओं के नष्ट होने का मुआवजा बाजार भाव से 2 गुना मुआवजा प्रदान करने, भूमि स्वामी तथा हितधारकों अन्य स्थान पर जमीन खरीदने पर स्टाम्प शुल्क से मक्त करने, भूमि अवाप्ति से प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित भूमि स्वामी तथा हितधारकों को प्राथमिकता से रोजगार नियोजित करने, भूमि अवाप्ति से पानी के लिए बिछाई गई भूमिगत पाइप लाईन का बाजार भाव से मुआवजा प्रदान करने, भूमि अवाप्ति से भूमिहीन होने वाले भूमि स्वामी तथा हितधारकों को मकान के लिए आवासीय जमीन उपलब्ध करवाने, घनी आबादी वाली जमीन के मुआवजे के लिए जिला कलक्टर से सभी प्रकरणों का परीक्षण करवाकर और समुचित निर्णय कर रेल विभाग दिल्ली को भेजने तथा दौसा – गंगापुर सिटी नवीन रेल लाईन के लिए किसी भी प्रकार की सूचना समय पर पहुंचायी जाए जिससे भूमि स्वामी और हितधारकों को सोच विचार कर निर्णय लेने के लिए पर्याप्त समय मिल सके आदि मांग की गई है।
इस अवसर पर युवा नेता गणेश मीना, गंगासहाय गुर्जर, रामदयाल वैष्णव, रमेश चन्द सोनी और रामदयाल रैगर आदि कई भूमि स्वामी तथा हितधार उपस्थित थे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !