Sunday , 7 June 2026
Breaking News

धरती के बढ़ते तापमान को रोकने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगायें

जयपुर:- पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को गोविंददेवजी मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर पर्यावरण एवं गौ रक्षा संरक्षणार्थ संतों एवं श्री मद्भागवताचार्य विद्वानों के सम्मेलन का शुभारंभ किया। पंचायती राज मंत्री ने सर्वप्रथम उपस्थित संतों एवं विद्वानों को नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि धरती माता का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इस वर्ष सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह हम सबके लिए खतरे की घंटी है। अभी भी नहीं चेते तो संकट में पड़ जायेंगे। भारत माता बहुत दुखी है। इस दुःख को हम सभी को समझना चाहिए। इस धरती पर पेड़ ही हमें बचा सकते हैं। पेड़ों से प्राणवायु, शीतलता व वर्षा मिलती है। उन्होंने कहा कि हमें माँ अमृता देवी के बलिदान को आत्मसात करना चाहिए।
Plant more and more trees to stop the rising temperature of the earth in rajasthan
इनके नेतृत्व में 363 लोगों ने बलिदान दिया लेकिन पेड़ काटने नहीं दिया। पंचायती राज मंत्री ने कहा कि संत एवं गुरुजन भी अपने प्रवचनों में अनुयायियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें। यह जनता का काम है। अब यह जन आंदोलन बन गया है। विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को भी कहा गया है कि जितने आपके परिवार में सदस्य हैं उतने पेड़ अवश्य लगाएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !