अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर लगाए गए टैरिफ की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे ज्यादा खुश नहीं हैं। वॉशिंगटन डीसी में हाउस रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी मुझसे मिलने आए थे और कहा था सर, क्या मैं आपसे मिल सकता हूं? ट्रंप ने कहा कि मेरे उनके साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं, लेकिन वे मुझसे ज्यादा खुश नहीं हैं, क्योंकि अब भारत को काफी टैरिफ देने पड़ रहे हैं।
अपने भाषण में राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर से दावा किया कि भारत ने रूस से तेल खरीदना कम कर दिया है। ट्रंप ने भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाया है, जिसमें 25 फीसदी टैरिफ रूस से तेल खरीदने की स*जा के तौर पर है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने उन्हें बताया है कि वह पिछले पांच साल से अपाचे हेलीकॉप्टरों का इंतजार कर रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
