बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा की पीएम मोदी सिर्फ हिंदू-मुसलमान, मंदिर-मस्जिद, सनातन-इस्लाम की बात करते हैं, लेकिन वह देश के सबसे बड़े मुद्दों जैसे महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी पर चुप हैं।

उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर भाजपा की सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यूपीए के शासन के दौरान भाजपा के लिए मंहगाई डायन हुआ करती थी लेकिन अब महबूबा बन गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया