Saturday , 5 September 2026
Breaking News

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहले विदेशी दौरे पर इटली जाएंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली:- नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने पहले विदेश दौरे पर वह इटली जाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार को इटली के अपुलिया जाएंगे। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए इसकी जानकारी दी है।

 

 

उन्होंने बताया कि, ” इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर पीएम नरेंद्र मोदी 50वें जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कल इटली के अपुलिया जाएंगे।” “यह शिखर सम्मेलन 14 जून को इटली में आयोजित किया जाएगा, जहां भारत को एक आउटरीच देश के रूप में आमंत्रित किया गया है।” भारत जी7 का सदस्य नहीं हैं, लेकिन उसे एक आउटरीच देश के रूप में आमंत्रित किया गया है।

 

 

PM Modi will go to Italy on his first foreign tour after becoming Prime Minister for the third time

 

 

विदेश सचिव ने बताया कि, “तीसरे कार्यकाल में पदभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री की यह पहली विदेश यात्रा होगी। इससे उन्हें जी7 शिखर सम्मेलन में उपस्थित अन्य विश्व नेताओं के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करने का अवसर भी मिलेगा।” इस समिट में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जापान के राष्ट्रपति फु़मियो किशिदा और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जियो मेलोनी से भी मुलाकात करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !