Monday , 2 June 2025
Breaking News

मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक संदेश में क्या कहा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन को देश के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया है। एक शोक संदेश में उन्होंने कहा कि उनका जाना राष्ट्र के रूप में हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। विभाजन के उस दौर में बहुत कुछ खोकर भारत आना और यहां जीवन के हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करना सामान्य बात नहीं है। अभावों और संघर्षों से ऊपर उठकर कैसे उंचाइयों को हासिल किया जा सकता है, उनका जीवन ये सीख भावी पीढ़ी को देता रहेगा।

PM Narendra Modi condolence message on the demise of Manmohan Singh

एक नेक इंसान के रूप में, एक विद्वान अर्थशास्त्री के रूप में और सुधारों के प्रति समर्पित नेता के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। एक अर्थशास्त्री के रूप मे उन्होंने अलग अलग स्तर पर भारत सरकार में अनेक सेवाएं दीं है। एक चुनौतीपूर्ण समय में रिजर्व बैंके के गवर्नर के रूप में भूमिका निभाई। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने वित्तीय संकट से घिरे देश को एक नई अर्थव्यवस्था के मार्ग पर प्रशस्त किया।

प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास में और प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। राज्यसभा सांसद रहते हुए संसद में उनके व्हील चेयर पर आने को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सांसद के रूप में डॉ. साहब की निष्ठा सभी के लिए प्रेरणा है। सत्र के समय अहम मौकों पर वो व्हील चेयर पर बैठकर आते थे। दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों की शिक्षा लेने और सरकार के अनेक शीर्ष पदों पर रहने के बाद भी वो अपनी सामान्य पृष्ठभूमि के मूल्यों को कभी भी नहीं भूले।

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्होंने हमेशा हर दल के व्यक्ति से सहज रिश्ता रखा, सबके लिए उपलब्ध रहे। जब मैं मुख्यमंत्री था, तब उनसे राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अनेक विषयों पर खुले मन से चर्चा होती थी। आज इस कठिन घड़ी में उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मैं डॉ. मनमोहन सिंह को सभी देशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। गुरुवार रात को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया। उनके निधन पर भारत सरकार ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को राजघाट पर किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

IPS Rajiv Krishna is the new Director General of Uttar Pradesh Police

उत्तर प्रदेश पुलिस के नए महानिदेशक बने राजीव कृष्ण

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार ने 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य …

sharmistha panoli Kolkata police news 31 May 25

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में छात्रा गिर*फ्तार

कोलकाता: कोलकाता के गार्डनरीच थाने की पुलिस ने सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे …

100 days of BJP government completed in Delhi

दिल्ली में बीजेपी सरकार के 100 दिन, सीएम रेखा गुप्ता और AAP ने क्या कहा

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में बीजेपी सरकार के 100 दिन …

Donald Trump increases tariffs on steel and aluminum imports into the US

ट्रंप ने अमेरिका में स्टील और एल्युमीनियम के आयात पर टैरिफ बढ़ाया

अमेरिका: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका बुधवार, 4 जून …

Aam Aadmi Party Schemes Former CM Atishi Singh Delhi News 29 May 25

आम आदमी पार्टी ने 10 साल से चल रही योजनाओं को बंद करने का लगाया आरोप

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर 10 साल से चलती हुई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !