Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पीएम नरेंद्र मोदी मलेशिया के दौरे पर रवाना

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए हैं। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि अपने मित्र प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर मैं मलेशिया की यात्रा पर जा रहा हूं। मलेशिया ऐसा देश है, जिसके साथ भारत के गहरे और व्यापक संबंध रहे हैं। मलेशिया में बड़ी और सक्रिय भारतीय प्रवासी आबादी रहती है। उन्होंने लिखा कि मलेशिया में भारतीय मूल के 30 लाख लोग रहते हैं, जो कि दुनिया में भारतीयों के सबसे बड़े प्रवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है।

 

PM Narendra Modi leaves for Malaysia visit

 

 

मलेशिया की प्रगति में उनका महत्वपूर्ण योगदान और दोनों देशों के बीच दोस्ती में उनकी भूमिका हमारी ऐतिहासिक दोस्ती की मजबूत बुनियाद बनाती है। मलेशिया में भारत के उच्चायुक्त बीएन रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग पर विशेष ध्यान देना है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि यात्रा के एजेंडे में 10वां भारत-मलेशिया सीईओ फोरम, सीईसीए की समीक्षा और आसियान-भारत फ्री ट्रेड एग्रीमेंट में हुई प्रगति पर चर्चा शामिल है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !