Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

इस जनादेश की गूंज दूर तक जाएगी: चुनाव परिणामों पर बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि इस जनादेश की गूंज दूर-दूर तक जाएगी। हरियाणा के किसानों ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। भाषण के शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि जहां दूध दही का खाना, वैसा ही है हरियाणा। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में इस बार हुआ चुनाव ऐतिहासिक रहा।

PM Narendra Modi reaction after winning haryana election

यहां भारत का संविधान पूरी तरह से लागू होने पर पहला चुनाव था। जम्मू कश्मीर में आजादी के इतने साल बाद भी कई लोग वोट नहीं डाल पा रहे थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं था। प्रधानमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस को भी घेरते हुए कहा कि ज्यादातर राज्यों के लोगों ने कांग्रेस के लिए नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया है। जहां से कांग्रेस जा रही है वहां वापस नहीं आ पा रही ह। भाजपा ने कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाई। इसलिए गुजरात और मध्य प्रदेश की जनता ने दो दशक से भी ज्यादा समय से अपना आशीर्वाद बनाए हुए है।

पहले कांग्रेस सोचती थी कि वो चाहे काम करे या न करे, लोग तो उसको वोट देंगे ही, लेकिन अब कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के इस शाही परिवार ने तो डंके की चोट पर कहा कि वो आरक्षण खत्म कर देंगे। दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर कांग्रेस अपने वोट बैंक को देना चाहती थी। हरियाणा में बीजेपी राज्य की 90 सीटों में से 48 पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं कांग्रेस के खाते में 37 सीटें गई है। जबकि जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 सीटों पर जीत दर्ज की है और कांग्रेस के खाते में 6 सीटें गई। वहीं बीजेपी को 29 सीटें मिली हैं। पीडीपी 3 सीटों पर सिमट गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !