बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में एनडीए की नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने नीतीश को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। वे एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं। राज्य में सुशासन का उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। नए कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के लिए पीएम मोदी ने लिखा कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बिहार के उप मुख्यमंत्री बनने पर ढेरों बधाई। जमीनी स्तर पर दोनों नेताओं के पास जनसेवा का लंबा अनुभव है। बिहार सरकार के अन्य मंत्रियों के लिए पीएम मोदी ने पोस्ट किया कि बिहार सरकार में मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को मेरी हार्दिक बधाई। समर्पित नेताओं की यह एक ऐसी शानदार टीम है, जो बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
