Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मध्यप्रदेश के 2 शातिर बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी द्वारा जिले में अपराधियों की धरपकड़ व अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ रखने वाले अपराधियों पर कार्यवाही करने हेतु विशेष अभियान चला रखा है। जिस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थानाधिकारी खण्डार दिग्विजय सिंह पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस टीम द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर गोपाल सिंह कानावत व पुलिस उप अधीक्षक वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर राकेश कुमार राजौरा के सुपरविजन में नाकाबन्दी के दौरान दो अभियुक्तों से एक देशी पिस्टल व एक देशी कट्टा मय 10 जिन्दा कारतूस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

Police arrested 2 vicious accused of Madhya Pradesh with illegal weapons

यह था मामला :- बुधवार 25 नवम्बर को थानाधिकारी दिग्विजय सिंह पुलिस निरीक्षक मय जाप्ता बहरावण्डा खुर्द़ पर नाकाबन्दी के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मध्यप्रदेश की तरफ से दो व्यक्ति एक अल्टो कार में हथियार लेकर जा रहे है जो किसी वारदात को अंजाम दे सकते है। कुछ देर बाद ही श्योपुर की तरफ एक अल्टो कार आती हुई दिखाई दी, जिसको हाथ का इशारा देकर रोकना चाहा तो नहीं रूकी और नाकाबन्दी तोड़कर भाग गये। जिनका पीछा कर ग्राम बोदल से पहले पुलिया के पास पकड़े और कार को चैक किया गया। नाम पता पूछा तो कार चलाने वाले ने अपना नाम सत्येन्द्र सिंह उर्फ भोला पुत्र भंवर सिंह निवासी नया गांव थाना आवदा जिला श्योपुर (मध्यप्रदेश) का होना बताया जिसकी तलाशी ली तो पेन्ट की दांये जेब में 7 जिन्दा कारतूस 12 बोर एवं बांये आंट में एक देशी कट्टा 12 बोर का मिला एवं दूसरे से नाम पता पूछा तो अपना नाम राजेन्द्र उर्फ राजू उर्फ राज्या पुत्र धन्ना लाल निवासी ढोढपुर नयागांव थाना आवदा जिला श्योपुर (मध्यप्रदेश) का होना बताया। जिसकी तलाशी ली गई तो बांयी तरफ पेन्ट के अन्दर एक देशी पिस्टल व 3 जिन्दा कारतूस 7.65 एमएम के मिले। जिनसे हथियार रखने बाबत अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र होना नहीं पाये जाने पर हथियारों, जिन्दा कारतूसों एवं अल्टों गाडी को जप्त कर मुल्जिमानों को गिरफ्तार किया गया। मुल्जिमानों से हथियार खरीदने व बेचने बाबत गहनता से पूछताछ की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !