शांति भंग करने के 3 आरोपी गिरफ्तार:-
हनुमान प्रसाद स.उ.नि. थाना रवांजना डूंगर ने रामहरि पुत्र रामफूल निवासी कुस्तला थाना रवांजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
गोपीराम स.उ.नि. थाना गंगापुर सिटी ने जाकिर हुसैन पुत्र शकूर शाह निवासी चूली गेट गंगापुर सिटी, राजु्द्दीन पुत्र शकूर शाह निवासी चूलीगेट गंगापुर सिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
दर्ज मुकदमात का 1 आरोपी गिरफ्तार:-
लालचन्द हैड कानि. थाना बाटोदा ने शिव लाल पुत्र भैरु लाल निवासी काजी कुन्डली थाना बाटोदा को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि मुलजिम टैक्टर में लगी डेक मशीन में तेज आवाज में गाने बजा रहा था जिस पर मु.न. 01/20 धारा 4/6 rnc act में दर्ज किया गया था।
जुआ खेलते 2 आरोपी गिरफ्तार:-
प्रकाशचन्द स.उ.नि. थाना बाटोदा ने धारा सिहं पुत्र घनश्याम निवासी बैरखण्डी थाना बाटोदा, कन्हैया पुत्र काडया निवासी बैरखण्डी थाना बाटोदा जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि मुलजिम सार्वजनिक स्थान पर रूपयों का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे जिस पर आरोपियान से 52 ताश के पत्ते व 700 रु जुआ राशि जप्त कर गिरफ्तार किया गया व मु.नं. 2/20 13 RPGO में थाना बाटोदा पर दर्ज किया गया।