Thursday , 22 October 2026
Breaking News

हनीट्रैप मामले में 10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

बाटोदा थाना पुलिस ने हनीट्रैप मामले में 10 माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने हनीट्रैप मामले के आरोपी निसार खान उर्फ बंदर को गिरफ्तार किया है। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज के आदेशों की पालना में 31 दिसम्बर 2021 से पूर्व के पंजीबद्ध मामलों के निस्तारण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी सुरेश कुमार खींची एवं पुलिस उपाधीक्षक वृत बामनवास तेज कुमार पाठक के निर्देशन में थानाधिकारी बाटोदा रामकेश मीना द्वारा हनीट्रैप मामले में 10 माह से फरार वांछित आरोपी निशार खान उर्फ बंदर पुत्र गफूर खान निवासी बैरखण्डी, बाटोदा सवाई माधोपुर को बापर्दा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।

 

Police arrested accused absconding for 10 months in honeytrap case in sawai madhopur

 

 

 

यह था मामला :- उल्लेखनीय है कि गत 16 नवम्बर 2021 को परिवादी बत्तीलाल पुत्र मोहनलाल निवासी बिछौछ बाटोदा सवाई माधोपुर ने एक रिपोर्ट पेश कर बताया कि मेरा बड़ा बेटा मुनिराज मीना जो की मुम्बई रेलवे विभाग में नौकरी करता हैं। एक अज्ञात महिला द्वारा बार – बार कॉल कर ज़बरदस्ती दोस्ती कर ली।

 

 

 

 

इसके बाद स्वयं को मलारना डूंगर से लालसोट छोड़ने हेतु बुलाकर जबरदस्ती शारिरिक संबंध बना लिए एवं उसके साथियों द्वारा मेरे बेटे मुनिराज व विक्रम को पकड़कर मारपीट कर अकेले में ले गए। उसके बाद 20 लाख रुपयों को मांग की। तत्काल रुपए नहीं देने पर 20 लाख रुपए का स्टाम्प पर लिखवाकर हस्ताक्षर करवा लिए।

 

इस तरह देते है वारदात को अंजाम :- पुलिस सूत्रों के अनुसार सैंगरपूरा निवासी महिला प्रकाशी एवं उसके साथी झंडूराम, जलसिंह, हुक्मराज, फारुख, निसार व अन्य साथियों द्वारा मिलकर योजनाबद्ध तरीके से नौकरी पेशा वाले लोगों को शिकार बनाते है। इसके बाद उन लोगों का मोबाईल नम्बर प्राप्त कर अपनी महिला साथी को देकर उससे मीठी चुपड़ी बाते कर दोस्ती करवाते है। फिर नौकरी पेशा और अधिक संपति वाले लोगों को कही दूर अकेले में बुलाकर महिला द्वारा उस व्यक्ति से शारीरिक संबंध स्थापित कर उसके साथियों द्वारा पकड़कर मारपीट कर और वीडियो/फ़ोटो खिंचकर ब्लैकमेल करते है। साथ ही उसे फसाने के लिए बलात्कार जैसे संगिन मुकदमें दर्ज करवाने की धमकी देते है। इतना ही नहीं धमकी देकर उस व्यक्ति से मोटी रकम भी वसूलते है।

 

ये रहे पुलिस टीम में शामिल :- इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी बाटोदा रामकेश मीना, कांस्टेबल चैनसिंह, कांस्टेबल अशोक कुमार विश्नोई एवं कांस्टेबल खुशीराम शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !