Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ बदमाश पकंज योगी को किया गिरफ्तार 

सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी की उदई मोड़ थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शातिर बदमाश पंकज पुत्र मानसिंह योगी निवासी गंगापुर सिटी को एक पिस्टल एवं एक अवैध देशी कट्टा एवं चार कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार खींची के निर्देशानुसार अवैध हथियारों की खरीद एवं फरोख्त करने वाले तथा सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों सहित फोटो अपलोड करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरूद्व कार्रवाई के लिए वृताधिकारी मुनेष कुमार के सुपरविजन में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

Police arrested miscreant Pankaj Yogi with illegal weapons in gangapur city sawai madhopur

 

 

 

फायरिंग के मामले अभी जमानत पर आये बदमाश पंकज योगी द्वारा जन्म दिन की पार्टी पर अवैध हथियारों के साथ फोटो एवं वीडियो बनाये गये। थानाधिकारी भरत सिंह की टीम द्वारा अपराधी की गतिविधियों की निकटतम निगरानी रखी गई। पुलिस टीम द्वारा रेल्वे अन्डर पास के आगे पल्लीवाल मोटर्स के गोदाम के पास से मुखबिर की सूचना पर बदमाश पंकज पुत्र मानसिंह योगी को एक पिस्टल एवं एक अवैध देशी कट्टा एवं चार कारतूस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

 

 

 

 

बदमाश द्वारा उक्त अवैध हथियार किससे खरीदे गये तथा इन हथियारों का अपराधी द्वारा क्या उपयोग में लाये जाते, इस संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। अपराधी के विरूद्व हत्या का प्रयास, फायरिंग एवं अवैध हथियार के आधा दर्जन प्रकरण जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। अपराधी द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड कर आम जन में खौफ एवं भय उत्पन्न के लिए फोटो भी अपलोड किये जा रहे थे। गंगापुर सिटी सर्किल पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो अपलोड करने वाले करीब 20 बदमाशों को अभी तक पकड़ कर डेढ़ दर्जन हथियारों को बरामद किया जा चुका है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !