Saturday , 7 March 2026
Breaking News

मलारना डूंगर पुलिस को मिली सफलता, अपहरण के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मलारना डूंगर पुलिस ने दिनदहाड़े अपहरण करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अपहरण के आरोपी गालिब उर्फ औरंगजेब पुत्र खालिद निवासी मलारना डूंगर एवं शाहरूख पुत्र मुर्तजा निवासी मलारना डूंगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा एवं अनुसंधान अधिकारी वृत्ताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर राजवीर सिंह चम्पावत के सुपरविजन में थानाधिकारी मलारना डूंगर राजकुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने घटना से फरार आरोपी गालिब उर्फ औरंगजेब पुत्र खालिद निवासी मलारना डूंगर एवं शाहरूख पुत्र मुर्तजा निवासी मलारना डूंगर को दस्तयाब किया गया।

 

 

Police arrested two accused of kidnapping in malarna dungar sawai madhopur

 

 

 

अनुसंधान अधिकारी वृत्ताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर राजवीर सिंह चम्पावत द्वारा पूछताछ करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफतार किया गया। पुलिस दोनों आरोपियों से प्रकरण में गहनता से पूछताछ कर रही है। मामले में अपह्रत कमलेश को पूर्व में ही घटना के दिन दस्तयाब  किया जा चुका है।

 

 

 

 

 

उल्लेखनीय है की गत 15 दिसंबर एक रिपोर्ट हरिकेश पुत्र मौजीराम निवासी भूखा मलारना डूंगर ने अपने पुत्र कमलेश का औरंगजेब पुत्र खालिद , शाहरूख पुत्र हाजी मुतर्बा , शाद पुत्र इरशाद व 4-5 अन्य के द्वारा चाकू व बन्दूक की नोक पर अपहरण करने व कमलेश के साथी रोहित मीना से मोबाइल छीन कर ले जाने की रिपोर्ट पेश की थी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी मलारना डूंगर राजकुमार, धर्मेन्द्र सिंह कांस्टेबल, केदार कांस्टेबल एवं कमल कांस्टेबल मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !