Sunday , 6 September 2026
Breaking News

पुलिस ने मंदिर चोरी के शातिर आरोपियों को दबोचा

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने मंदिर चोरी के शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मंदिर चोरी के शातिर आरोपी दशरथ उर्फ नान्या उर्फ उडद पुत्र बत्तीलाल उर्फ कैलाश निवासी भंवरकी बाटोदा, रामजीलाल उर्फ रामदयाल उर्फ पडगडाट पुत्र रामप्रसाद उर्फ प्रभू निवासी मोरपा कुण्डली बाटोदा हाल बेहतेड थाना मलारना डूंगर एवं रामकेश उर्फ तीतरा पुत्र रामप्रसाद उर्फ प्रभू को गिरफ्तार किया है।

 

Police arrested vicious accused of temple theft in malarna dungar sawai madhopur

 

 

पुलिस के अनुसार गत सोमवार को पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुनील कुमार आईपीएस के निर्देशन तथा राकेश कुमार राजौरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर तथा राजवीर सिंह चम्पावत वृत्ताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में राजकुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी मलारना डूंगर के निर्देशन में मलारना डूंगर थाना में दर्ज मुकदमें में हरभान सिंह उप निरीक्षक ने दशरथ उर्फ नान्या उर्फ उडद पुत्र बत्तीलाल उर्फ कैलाश, रामजीलाल उर्फ रामदयाल उर्फ पडगडाट पुत्र रामप्रसाद उर्फ प्रभू एवं रामकेश उर्फ तीतरा पुत्र रामप्रसाद उर्फ प्रभू को प्रोडेक्सन वारण्ट पर गिरफतार किया गया है।

 

 

 

घटना का विवरण:- जयनारायण पुत्र पन्नालाल निवासी भूखा ने गत दिनांक 15 जनवरी 2022 की  रात्री को अज्ञात लोगों द्वारा मंषापूर्ण हनुमान मंदिर बनास नदी भूखा के मंदिर के पुजारी को कमरे में बन्द करके मन्दिर का ताला तोड़कर मंदिर के 2 लाख रूपये की नगदी व 2 घी के पीपा चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी घटना करने से पूर्व घटना स्थल की 2-3 दिन तक रैकी करते है तथा लोगों की आवागमन की पूर्ण जानकारी करने के बाद पूर्ण तैयारी के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया।

 

 

ये रहे पुलिस टीम में शामिल :- पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान राजकुमार पुलिस निरीक्षक थाना मलारना डूंगर, हरभान सिंह उप निरीक्षक इंचार्ज चौकी भाड़ौती, संदीप सिंह कांस्टेबल, भूपेन्द्र सिंह कांस्टेबल, अशोक कांस्टेबल एवं कमल कांस्टेबल शमिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !