रूस: रूस के कमचटका क्षेत्र के पूर्वी तट के पास शनिवार को 7.1 तीव्रता का भूकंप आया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने जर्मन रिसर्च सेंटर फ़ॉर जियोसाइंसेस (जीएफ़ज़ेड) के हवाले से यह जानकारी दी है। जीएफ़ज़ेड ने बताया कि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी।वहीं अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे ने भूकंप की तीव्रता 7.4 और गहराई 39.5 किलोमीटर बताई है।
इस भूकंप के बाद पैसिफ़िक सुनामी वॉर्निंग सिस्टम ने संभावित सुनामी का खतरा जताया है। पिछले महीने के आखिर में कमचटका के पास 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। जिसके बाद इस इलाके में कई जगहों पर सुनामी की लहरें उठी थीं। इस भूकंप का असर जापान तक पहुंचा था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
