Monday , 1 July 2024
Breaking News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची जैसलमेर

राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जैसलमेर पहुंची है। राष्ट्रपति मुर्मू विशेष विमान से जैसलमेर पहुंची है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के शनिवार को जैसलमेर पहुंचने पर हवाई अड्डे पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन करते हुए भावभीनी अगवानी की।

 

 

President of India Draupadi Murmu reached Jaisalmer

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का बुके भेंट कर स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, आईजी जयनारायण शेर भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सेना के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। यह कार्यक्रम पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित होगा।

 

 

 

 

इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में लखपति दीदी कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई करीब 5 हजार महिलाओं से संवाद भी करेंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित अन्य मौजूद रहेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा – हम पहले हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे

नई दिल्ली:- दिल्ली हाईकोर्ट के जमानत पर रोक लगाने के फैसले के खिलाफ सीएम अरविंद …

संसद सत्र के पहले दिन ही इंडिया गठबंधन ने किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली:- 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के पहले दिन ही इंडिया गठबंधन के नेताओं …

सरकार चलाने के लिए बहुमत, देश चलाने के लिए सहमति जरूरी : पीएम मोदी

नई दिल्ली:- 18वीं लोकसभा के पहले सत्र से पहले सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने …

विभिन्न मुद्दों को लेकर कोटा में आज कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

विभिन्न मुद्दों को लेकर कोटा में आज कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन       …

एक लाख रुपए की साइबर ठ*गी करने वाला एक वर्ष से फरार आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर:- साइबर थाना पुलिस द्वारा एक लाख रुपए की ठ*गी करने वाले एक साल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version