Thursday , 22 October 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को उनियारा में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

लोकसभा चुनाव के तहत टोंक-सवाई माधोपुर संसदीय क्षेत्र के उनियारा में 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा होगी। जिला मिडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया की भरतपुर संभाग के संगठन सहप्रभारी सोमाकांत शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित विधानसभा प्रभारी विनोद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। संभाग सह प्रभारी सोमकात शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 23 अप्रैल को सुबह 9 बजे उनियारा में होने वाली चुनावी सभा के लिए सवाई माधोपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को मंडल स्तर एवं बूथ स्तर से जिम्मेदारी बांटी और प्रत्येक कार्यकर्ता को एक एक बूथ की जिम्मेदारी दी। उन्होंने सभी को सुबह 9 बजे उनियारा पहुंचने के लिए प्रत्येक मंडल के लिए तीन-तीन प्रभारी नियुक्त किए।

 

Prime Minister Narendra Modi will address the election rally in Uniyara on 23th April

 

सभी प्रभारी को निर्देश दिया कि सब अपने मंडलों में जाकर कल बैठक ली और बसों में जाने वाले कार्यकर्ताओं की लिस्ट बना कर जाने की व्यवस्था की सुदृढ़ करे। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश जैन, डॉ. भरत लाल मथुरिया, जिला महामंत्री हरिओम गर्ग, एडवोकेट चंपालाल मीणा, जिला उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, मीरा सैनी, बजरिया मंडल अध्यक्ष नीलकमल जैन, शहर मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, पूर्व महामंत्री देवेंद्र सिंह राठौड़, आचार्य लोकेंद्र शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह, मीना, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, रामकिशोर अग्रवाल, पूर्व नगर परिषद सभापति कमलेश जैलिया, डॉ. विमला शर्मा, भगवान गुर्जर, मुरली गौतम, संतोष मथुरिया आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !