नई दिल्ली: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हा*दसे में मौ*त पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद प्रियंका गांधी ने शोक जताया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि समस्त पवार परिवार और जितने भी समर्थक हैं, उन्हें हमारी तरफ से संवेदना है। प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि उन्होंने सुप्रिया सुले और अजित पवार की पत्नी से फोन पर बात की है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अजित पवार का निधन चौंकाने वाला है।
उन्होंने कहा कि यह एक ऐसे नेता का असमय जाना है, जिनके सामने एक लंबा और उम्मीदों भरा राजनीतिक सफर था। कांग्रेस अध्यक्ष ने पवार परिवार, उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि अजित पवार को एक अनुभवी राजनेता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपने लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और सूझबूझ के साथ निभाया। अजित पवार समेत पांच लोगों की एक विमान हा*दसे में मौ*त हो गई है। यह घटना महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट के नजदीक घटी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
