![Programs will be organized on Martyrdom Day in sawai madhopur](https://vikalptimes.com/wp-content/uploads/2023/03/Programs-will-be-organized-on-Martyrdom-Day-in-sawai-madhopur.jpg)
भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की शहादत दिवस पर कार्यक्रम होंगे आयोजित
देश के महान शहीदों शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का 23 मार्च को शहीदी दिवस मनाया जाएगा। उनके शहीदी दिवस पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर उनको श्रद्धांजलि दी जाएगी। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन द्वारा शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की शहादत दिवस 23 मार्च को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
![Programs will be organized on Martyrdom Day in sawai madhopur](https://vikalptimes.com/wp-content/uploads/2023/03/Programs-will-be-organized-on-Martyrdom-Day-in-sawai-madhopur.jpg)
एआईएसएफ के अनिल गुणसारिया ने बताया कि शहीद दिवस पर 23 मार्च को महावीर पार्क में दोपहर 2 बजे श्रद्धांजलि सभा एवं शाम 7 बजे सवाई माधोपुर शहर के ठठेरा कुंड पर “एक शाम शहीदों के नाम” नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया जाएगा है। जिसमें जिले के छात्र एवं नौजवानों को आमंत्रित किया गया है।